शाहिद कपूर के साथ अनबन की खबरों पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी अनीस बज्मी इन दिनों अपने निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का आनंद ले रहे हैं वहीं, बीते दिन अनीस और शाहिद कपूर के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा यह कयास दोनों के कॉमेडी प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाले जाने के बाद लगाया गया शुरुआत में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अगस्त 2023 में फिल्म बनाने की योजना थी हालांकि, कथित तौर पर रचनात्मक मतभेद पैदा होने के बाद इसे रोक दिया गया इस बीच अनीस ने स्वीकार किया कि उनका और शाहिद कपूर का काम करने का अपना तरीका है जो समय के साथ मेल नहीं खाते हालांकि, अनीस ने साफ किया कि जब दोनों दोबारा साथ आएंगे तो निश्चित रूप से एक बेहतरीन फिल्म बनाएंगे सीटिए