फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan Birthday: अबू सलेम ने राकेश रोशन पर चलवाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां, इस वजह से थी नाराजगी

Tue, 06 Sep 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अबू सलेम, राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 70 से लेकर 80 के दशक की एक से बढ़कर एक फिल्मों में एक्टिंग  की है, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। वह बॉलीवुड के संगीत निर्देशक रोशन के बेटे हैं। राकेश रोशन ने बॉलीवुड में ‘कोई मिल गया’, ‘करन-अर्जुन’, ‘क्रिश’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राकेश रोशन - फोटो : Instagram
कई सुपरहिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन के सिर पर आपने बाल नहीं देखे होंगे। दरअसल वह शुरू से गंजे नहीं हैं बल्कि इसके पीछे एक किस्सा है। राकेश ने 1987 में खुदगर्ज फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले उन्होंने तिरुपति के मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि फिल्म हिट हुई तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। खुदगर्ज हिट हो गई लेकिन राकेश अपनी मन्नत भूल गए। बाद में उनकी पत्नी पिंकी ने ये बात याद दिलाई और उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
राकेश रोशन - फोटो : फाइल
करियर के शुरुआती दौर में राकेश रोशन की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। साल 1984 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जाग उठा इंसान' और 1986 में आई 'भगवान दादा' सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद उनके पास एक फैन की चिट्ठी आई। चिट्ठी में लिखा था कि वह अपनी फिल्मों के नाम 'के' अक्षर से रखें, लेकिन उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं दिया। 1987 में उनकी फिल्म खुदगर्ज रिलीज हुई। ये मूवी सुपरहिट हुई। तब राकेश रोशन ने 'के' अक्षर को अपना लकी चार्म मान लिया।  इसके बाद उन्होंने 'कहो न प्यार है', 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसी हिट फिल्में दीं।

4 of 6
राकेश रोशन
अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन कभी डर के साये में जीते थे। केवल राकेश रोशन ही नहीं बल्कि उन दिनों बॉलीवुड के लगभग हर एक्टर और डायरेक्टर को अंडरवर्ल्ड से खतरा था। शाहरुख खान से लेकर गुलशन कुमार तक सभी को अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स अबू सलेम और छोटा शकील की ओर से धमकी भरे कॉल आते थे और पैसे की मांग की जाती थी। जब से गुलशन कुमार की हत्या हुई उसके बाद से ये खौफ काफी बढ़ गया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
राकेश रोशन ने साल 2000 में कहो न प्यार है के जरिए अपने बेटे ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और 62 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद साल 2000  राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rakesh roshan lifetime achievement award
राकेश रोशन को ये गोलियां जान से मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए अबू सलेम के कहने पर मारी गई थीं। अबू सलेम के कहने पर राकेश रोशन पर जिन दो शख्स ने गोलियां चलाई थीं उसमें से एक शार्प शूटर था। उस शूटर का नाम जान उस्मान खान था। इस बात का खुलासा खुद अबू सलेम के शूटर ने किया जब उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त दिल्ली डीसीपी ने बयान में कहा था कि उस्मान खान ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उसने धमकी भरे फोन गायक दलेर मेहंदी को भी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें