राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ले रहे थे हर पल की जानकारी
राजू श्रीवास्तव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उनके पल-पल की जानकारी ले रहे थे। 12 अगस्त को अमिताभ बच्चन ने राजू के लिए एक वॉइस मैसेज भेजा था। बेहोशी की हालत में ही कॉमेडियन को बिग बी का मैसेज सुनाया गया था। ताकि वह उनकी आवाज सुनकर कोई प्रतिक्रिया दें। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम वास्तव में अभिनेता, स्टैंड अप कॉमेडियन किंग, उत्कृष्ट, स्व-निर्मित आदमी, एक बहुत ही अच्छे इंसान राजू श्रीवास्तव के बारे में चिंतित चिंतित हैं, कोई भी कल्पना कर सकता है कि उनकी पत्नी और परिवार को किस आघात से गुजरना पड़ रहा है। यह बहुत निराशाजनक है कि वह एक महीने से अस्पताल में हैं। अगर डॉक्टर/अस्पताल उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर एक बुलेटिन जारी करेंगे तो काफी मदद होगी। आशा और प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ही इससे बाहर आ जाएं। हर कोई उनके सुचारू रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।