फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक और बायकॉट पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 18 Aug 2022 08:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। फैंस भी सितारों को लेकर अपडेट जानना चाहते रहते हैं। आज भी सिनेमा की दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है और फरमानी नाज भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आई हैं। चलिए जानते हैं आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में- 
विज्ञापन

2 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही कॉमेडियन अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से आ रही खबरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन अब हाल ही में उनकी हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सामने आई खबरों के मुताबिक राजू की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 

Raju Shrivastava: फिर बिगड़ी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत, डॉक्टर्स ने जताई चिंता

विज्ञापन

3 of 11
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों के फिर से खुलने के तुरंत बाद से ही बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन इंडस्ट्री में एक चर्चा का विषय बन गया। दर्शक फिल्मों की कहानी या स्टारकास्ट से जुड़े अपडेट ही नहीं ये जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं कि फिल्म कितनी कमाई कर रही है। जहां इस साल बॉलीवुड की कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गईं, तो तब्बू स्टारर 'भूल भुलैया 2' टॉप ग्रॉसर फिल्मों में से एक है। वहीं, अभिनेत्री तब्बू बॉलीवुड में गर्माए इस बॉक्स ऑफिस के मुद्दे से बिल्कुल भी चिंतित नहीं होती है। उन्हें इस नंबर गेम से अलग रहना पसंद है।

Tabu: बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर तब्बू का बयान, बोलीं- एक्टर्स न लें टेंशन, हमारा पैसा...

4 of 11
विवेक अग्निहोत्री, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, किसी भी फिल्म के मुख्य अभिनेताओं और अन्य कलाकारों को शूटिंग के दौरान दर्शकों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। न की उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाना चाहिए।

Vivek Agnihotri: फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड पर विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दुनिया की कोई भी ताकत...

विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान - केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का आगाज होने वाला है। शो से जुड़ी चीजों को लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। कंटेस्टेंट के बाद अब शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट्स में भाईजान की फीस का खुलासा किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस 16' के लिए सलमान खान साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बजट से दस गुना ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। जानिए कितनी है सलमान खान की फीस और केजीएफ 2 का बजट...

Bigg Boss 16: सलमान ने 'बिग बॉस 16' के लिए बढ़ाई फीस, 'केजीएफ 2' के बजट से 10 गुना ज्यादा चार्ज करेंगे अभिनेता

विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कभी हिंदी सिनेमा के नंबर वन ब्रांड रहे अभिनेता अक्षय कुमार की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की पिछली फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षाबंधन’ का जो हश्र हुआ है, उसके बाद से उनकी फिल्मों के निर्माता हिले हुए हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद ये तीसरी फिल्म होगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ ही इसके नाम का खुलासा फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को किया। इस फिल्म का नाम है, ‘कटपुतली’, हालांकि ये फिल्म बनी किसी और नाम से थी।

CuttPutlli: ‘रक्षाबंधन’ के बाद अक्षय कुमार की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार, निर्माताओं ने इसलिए बदला नाम

विज्ञापन

7 of 11
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार चिरंजीवी अपनी फिल्म 'आचार्य' के बाद मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' की रीमेक 'गॉडफादर' पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी ने फिल्म के लिए डबिंग का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। प्रशंसक, बड़े पर्दे पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को लेकर आज एक बड़ी घोषणा की है।

GodFather Teaser: चार दिन बाद दिखेगी 'गॉडफादर' की पहली झलक, साथ नजर आएंगे सलमान खान और चिरंजीवी

8 of 11
अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा', 'बायकॉट रक्षा बंधन' के बाद अब सोशल मीडिया पर 'बायकॉट दोबारा' का ट्रेंड शुरू हो गया है। आमिर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' के बाद अब नेटिजन्स ने तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' को अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। बता दें कि तापसी पन्नू ने खुद यूजर्स से फिल्म को बायकॉट करने को कहा था। 

Boycott Dobaara: ट्रोल्स से पंगा लेना तापसी पन्नू-अनुराग को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर 'दोबारा' बायकॉट ट्रेंड

9 of 11
केआरके-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान उर्फ केआरके इन दिनों बॉलीवुड पर लगातार हमले कर रहे हैं। हाल ही में वह आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर लगातार निशाना साध रहे थे। इस फिल्म को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इस बीच अब उनके निशाने पर अक्षय कुमार आ गए हैं। केआरके ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से अक्षय कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

KRK: आमिर के बाद अब केआरके के निशाने पर अक्षय कुमार, 'कुठपुतली' की रिलीज पर कह दी ये बड़ी बात

10 of 11
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। बीते नौ दिनों से राजू श्रीवास्तव लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनके करीबी दोस्त और लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उनके स्वास्थ्य पर अपडेट साझा किया है। बता दें कि 10 अगस्त को होटल के जिम में कसरत करते वक्त दिल का दौरा पड़ने के बाद कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 

Raju Srivastava Health Update: सुनील पाल का दावा- काम नहीं कर रहा राजू का दिमाग, बताई कॉमेडियन की हालत

विज्ञापन

11 of 11
एकता कपूर और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
"इंडस्ट्री के सभी खान, विशेष रूप से आमिर खान लीजेंड हैं".....एकता कपूर अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर 'रक्षा बंधन' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों ने दोनों फिल्मों को खारिज कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कमाई नहीं कर पाईं। 

Ekta Kapoor Trolled: आमिर को लीजेंड कहना एकता को पड़ा भारी, यूजर्स ने शुरू किया बालाजी टेलीफिल्म्स का बहिष्कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें