फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava: सामान्य रूप से काम कर रहे राजू श्रीवास्तव के अंग, शेखर सुमन ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

Sun, 21 Aug 2022 02:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत के वजह से उनके फैंस से लेकर उनके दोस्त और परिवार तक को चिंता सताए जा रही है। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू अस्पताल में भर्ती में हैं।

विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन - फोटो : Social media

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत के वजह से उनके फैंस से लेकर उनके दोस्त और परिवार तक को चिंता सताए जा रही है। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू अस्पताल में भर्ती में हैं। बीते 11 दिन से उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है, लेकिन उन्हें अभी भी होश नहीं आया है। ऐसे में हर कोई हर पल उनकी तबीयत की जानकारी जानने को उत्सुक है। राजू के बीमार होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उसने जुड़ी कई फेक खबरें भी सामने आ रही हैं। इसलिए उनके परिवार के लोग और दोस्त लगातार फैंस को उनका हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

इसी बीच अब शेखर सुमन ने रविवार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए राजू श्रीवास्तव की ताजा हेल्थ अपडेट दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आज का राजू के परिवार के सदस्यों के अनुसार अपडेट.. उनके अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि वह अभी भी बेहोश है, डॉक्टर कहते हैं, वह लगातार सुधार कर रहे हैं। महादेव की कृपा। हर हर महादेव।"

विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने अपने एक वीडियो में कहा था कि कॉमेडियन अस्पताल में डॉक्टर्स की सर्वश्रेष्ठ टीम की देखरेख में ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया और उनसे अनुरोध किया कि वे उनके भाई की सलामती की कामना करते रहें। उन्होंने कहा, "वह एक फाइटर हैं और जल्द ही लड़ाई जीतकर वापस आएंगे और अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करेंगे।"
 

विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
वहीं, राजू के मैनेजर ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनके सिर की सूजन अब कम हो गई है। साथ ही यह भी साफ किया था वह ब्रेन डेड घोषित नहीं हुए हैं। हालांकि, वह अभी कोमा की स्थिति में हैं। गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें