राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में जॉनी लीवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पत्नी के अलावा जॉनी लीवर का भी वीडियो वायरल हो रहा है। जॉनी लीवर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राजू के संघर्ष के दिनों की शुरुआत मेरे साथ ही हुई थी। हमारे पारिवारिक संबंध हैं, और हम पड़ोसी भी हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं कितने दुख में हूं। हमने एक महान कलाकार को खो दिया है, उन्होंने लोगों को कई सालों तक हंसाया। लेकिन, अचानक उनकी मृत्यु हो गई। स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।"