राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
नई तकनीक से किया गया पोस्टमार्टम
आपको बता दें कि राजू का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। अब उनका पोस्टमॉर्टम हो चुका है, जिसे नई तकनीक से किया गया। राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन, फिर भी उनका पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि कल को कोई कॉमेडियन के निधन के कारण को मुद्दा न बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम नई तकनीक वर्चुअल ऑटोप्सी द्वारा किया गया है। इस तकनीक से की गई पोस्टमॉर्टम की पूरी प्रक्रिया में करीब 15-20 मिनट लगता है। इसके पूरा होने के बाद बॉडी को परिवार को सौंपा दिया गया।