राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। कॉमेडियन को बॉलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ राजनेताओं ने नम आंखों से विदा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।' इनके अलावा, अनुपम खेर, शेखर सुमन, कैलाश खेर, राजपाल यादव, ऋतिक रोशन, कीकू शारदा समेत कई सितारों ने कॉमेडियन के निधन पर दुख जताया।