फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: कभी स्कूल की फीस भरने के भी नहीं थे पैसे, फिर ऐसे गजोधर भैया बने मशहूर हुए राजू श्रीवास्तव

Sun, 25 Dec 2022 08:31 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 25 दिसंबर 1963 को जन्मे राजू श्रीवास्तव लोगों के बीच ‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर थे। जब वह स्टेज पर आते थे तो लोग उनके चुटकुलों और जबरदस्त कॉमडी से हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते थे। राजू श्रीवास्तव ने कानपुर की गलियों से निकलकर अपने संघर्ष के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

2 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
यह था राजू श्रीवास्तव का असली नाम
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बचपन का नाम सत्य प्रकाश था, लेकिन उन्हें राजू श्रीवास्तव के नाम से जाना गया। राजू को लफ्जों का  हुनर अपने पिता से विरासत में मिला था। दरअसल उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव कानपुर के एक लोकप्रिय कवि थे और दर्शकों का अपनी कविताओं से मनोरंजन करते थे। वहीं राजू श्रीवास्तव उनकी कविताएं याद कर अक्सर स्कूल में दोस्तों को सुनाया करते थे। राजू को बचपन से ही कॉमेडी का शौक था और वह जबरदस्त मिमिक्री करने में भी माहिर थे।
विज्ञापन

3 of 6
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
संघर्ष के दिनों में चलाया ऑटो, मिला पहला ब्रेक
कॉमेडियन बनने के लिए राजू श्रीवास्तव का सफर भी आसान नहीं रहा। जब वह मुंबई आए तो उन्हें यहां तंगहाली का भी सामना करना पड़ा। घर से भेजे पैसे मुंबई जैसे शहर में कम पड़ जाते थे। ऐसे में खर्चा उठाने के लिए राजू मुंबई में ऑटो भी चलाया करते थे। उन्हें पहला ब्रेक भी ऑटो में बैठी एक सवारी की वजह से मिला था। राजू श्रीवास्तव को शुरुआत में अपनी कॉमेडी के लिए 50 रुपये मिले थे।

4 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में मुकाम हासिल करने के बाद खूब दौलत शोहरत कमाई लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार की स्थिति उतनी बेहतर नहीं थी और वह स्कूल की फीस भी अफोर्ड नहीं कर पाते थे। हालांकि यहां भी राजू श्रीवास्तव के टैलेंट को देखते हुए स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने उनकी फीस माफी कर दी थी। वह स्कूल में टीचर्स की मिमिक्री भी किया करते थे। इसी  टैलेंट की वजह से राजू श्रीवास्तव को स्कूल में स्कॉलरशिप भी मिली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो से की थी करियर की शुरुआत
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान मिली 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से। इस शो में उन्होंने अपनी पंच लाइन से लोगों को खूब हंसाया और अपनी कॉमेडी में शामिल किए गए कैरेक्टर गजोधर भैया के नाम से मशहूर हो गए। राजू श्रीवास्तव इस शो में रनर अप रहे थे, लेकिन दर्शकों ने उन्हें 'द किंग ऑफ कॉमेडी' का टाइटल दिया। आज भी उनकी वीडियोज लोगों को खूब गुदगुदाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
रियलिटी शोज और फिल्मों का भी रहे हिस्सा
राजू श्रीवास्तव स्टैंडअप कॉमेडी तो जबरदस्त करते ही थे इसके अलावा कॉमेडी के क्षेत्र में मशहूर होने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था। वह अमिताभ बच्चन के बड़े फैन थे। वहीं राजू श्रीवास्तव टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 3 का भी हिस्सा रहे थे। इस दौरान भी उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर 2022 इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें