राजश्री ओझा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न्यूयार्क से आने के बाद राजश्री ओझा ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'चौराहें' शुरू की जिसमें सोहा अली खान, जीनत अमान, कीरा चैपलिन, नेदुमुदी वेणु आदि कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। राजश्री ओझा कहती हैं, 'पहले इस फिल्म को दूसरे प्रोड्यूसर प्रोड्यूस कर रहे थे। जब फिल्म की शूटिंग की पूरी तैयारी हो गई तो वह धोखा दे गए। फिर मैंने अपने पिताजी से कहा कि एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी करा दें बाकी मैं मैनेज कर लूंगी। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता, मुंबई और केरल में होनी थी। पिताजी ने कोलकाता वाले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करा दी।’