फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajshree: जितेंद्र के साथ की थी राजश्री ने करियर की शुरुआत, शादी के बाद कह दिया फिल्मी दुनिया को अलविदा

Sat, 08 Oct 2022 07:26 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजश्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री राजशमरी शांताराम, जिन्हें राजश्री के नाम से जाना जाता है इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री 'जानवर' और 'ब्रह्मचारी' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 8 अक्तूबर 1944 को मुंबई में जन्मी राजश्री आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। तो आइए इस मौके पर आपको उनके जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गीत गाया पत्थरों ने - फोटो : सोशल मीडिया
राजश्री लोकप्रिय फिल्म निर्माता वी शांताराम और उनकी दूसरी पत्नी व अभिनेत्री जयश्री की बेटी हैं। वहीं, उनके भाई किरण शांताराम मुंबई के पूर्व शेरिफ थे। राजश्री ने 'घर बसाके देखो', 'गृहस्थी', 'नवरंग और स्त्री' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिकाएं निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बतौर अभिनेत्री राजश्री ने अपने पिता वी शांताराम की 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह जितेंद्र के साथ नजर आई थीं। फिल्म लोगों को पसंद आई और उनके अभिनय की भी तारीफ हुई।

Bollywood Gossips: जब राजेश खन्ना की इस हरकत से परेशान हो गए थे महमूद, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़
विज्ञापन

3 of 4
राजश्री - फोटो : सोशल मीडिया
राजश्री की लोकप्रियता लोगों के बीच बढ़ती जा रही थी। उन्होंने शम्मी कपूर सहित उन दिनों के सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं के साथ काम किया। 1967 में अभिनेत्री को राज कपूर के साथ 'अराउंड द वर्ल्ड' में काम करने का मौका मिला। वहीं, 'ब्रह्मचारी' को उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। राजश्री को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'नैना' में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के साथ देखा गया था। उसके बाद वह कभी फिल्मों में नजर नहीं आईं और सिनेमा जगत से दूरी बना ली।

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री
विज्ञापन

4 of 4
राजश्री और ग्रेग चैपमैन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राज कपूर के साथ अमेरिका में फिल्म 'अराउंड द वर्ल्ड' की शूटिंग के दौरान राजश्री की मुलाकात अमेरिकी छात्र ग्रेग चैपमैन से हुई। दोनों ने तीन साल बाद भारतीय रीति-रिवाजों से शादी कर ली और राजश्री फिल्मी दुनिया को छोड़ अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं। अभिनेत्री लॉस एंजिल्स में रहती हैं और उनकी एक बेटी हैं। अमेरिका में ही अभिनेत्री ने अपने पति के साथ कस्टम कपड़ों का बिजनेस शुरू किया। वहीं, फिल्मों के प्रति अपने लगाव के चलते वह हैक-ओ-लालटेन, टेंटेड लव एंड मानसून में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

Amitabh Bachchan: रजनीकांत के डूबते करियर को अमिताभ की फिल्मों ने दिया था सहारा, बिग बी की रीमेक कर बने थलाइवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें