राजपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने किया पसंद
राजपाल यादव ने 'हंगामा', 'अपना सपना मनी मनी', 'भूल भूलैया', 'चुप चुप के', 'फिर हेराफेरी', 'ढोल', 'मैं', 'मेरी पत्नी और वो', 'मुझसे शादी करोगे', 'गरम मसाला', 'भूतनाथ' समेत कई फिल्में में काम किया और हर फिल्म में उन्हें उनकी कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने अपने करियर में फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी निभाई, लेकिन उन्हें पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।