बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। फिल्मों में हास्य भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वहीं, अब वह मुसीबत में घिरते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पर लगे 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अब इंदौर पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिन के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा।