फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तेलुगू फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म

Wed, 15 Jul 2020 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
HIT के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव - फोटो : ट्विटर

हिंदी फिल्मों में सफलता का स्वाद चख रहे राजकुमार राव अब तेलुगू सुपरहिट फिल्म HIT के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन-थ्रिलर में राजकुमार पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे। HIT (होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक लापता महिला को खोजना है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेलूगु सुपरहिट फिल्म HIT - फोटो : ट्विटर

फिल्म में पुलिस अफसर की जिंदगी के भी कई पहलू देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू करेंगे। इसका तेलुगू वर्जन भी शैलेश ने ही डायरेक्ट किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म का हिस्सा बनने पर कहा, 'जब मैंने HIT को देखा, तो तुरंत हां कर दी। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के माहौल से मेल खाती है। बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। HIT मुझे ऐसा करने का मौका देती है।' 

पढ़ें- अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : File Pic

डॉ. शैलेश कोलानु ने फिल्म के बारे नें बात करते हुए बताया, HIT के लिए मैं ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहता था जो उस कैरेक्टर में डार्कनेस लाए और दर्शकों का दिल जीत सके। मुझे लगा कि राजकुमार राव उस तरह का काम कर सकते हैं। मैं राजकुमार के काम को तब से फॉलो कर रहा हूं जब से मैंने 'शैतान' देखी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव
डॉ. शैलेश कोलानु ने आगे कहा, 'राजकुमार बेहतरीन एक्टर हैं। उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।' प्रोड्यूसर दिल राजू इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म अभी प्री- प्रोडक्शन में है और 2021 तक फ्लोर पर जाएगी। बता दें एक्टर राजकुमार राव ने शाहिद, ओमेर्टा, तलाश, शैतान, बरेली की बर्फी, न्यूटन, सिटी लाइट्स, स्त्री जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें