फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक ने मिलाया राजकुमार से हाथ, कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

Sat, 14 Dec 2019 08:07 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Actor Rajkummar Rao Buys Harley Davidson - फोटो : Social
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के साथ निर्देशन में कदम रखने वाले राज शांडिल्य ने हाल ही में एक कॉमेडी फिल्म के लिए निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के साथ हाथ मिलाया है। इसमें राजकुमार राव को रोल ऑफर हुआ है और उन्हें पसंद भी आ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Rajkummar Rao - फोटो : file photo
इस फिल्म का अभी नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन, राज के साथ इस फिल्म में इशरत आर खान पहली बार निर्देशन करेंगे। इससे पहले उन्होंने अनीस बज्मी के साथ दीवानगी, नो एंट्री, वेलकम और वेलकम बैक जैसी फिल्मों में सह-निर्देशक के तौर पर काम किया है। राज की पहली फिल्म में इन्होंने एसोशिएट निर्देशक के रूप में काम किया है। निर्माताओं के एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, 'जब रॉनी, राज और इशरत ने राजकुमार को स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें बहुत पसंद आई। राजकुमार ने इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हां कर दिया। कुछ औपचारिकताएं बची हुई हैं जो जनवरी तक पूरी हो जाएंगी।'
विज्ञापन

3 of 4
rajkummar rao - फोटो : file photo
राज और उनकी टीम पूरी तरह से सहमत थे कि राजकुमार इस किरदार के लिए एकदम सही कलाकार हैं। सूत्र ने बताया, 'राजकुमार किरदार के लिए हाथ में दस्ताने की तरह फिट थे, और सभी को आशा थी कि वह बहुत जल्द हमारे साथ फिल्म के सेट पर होंगे।' यह फिल्म 2020 के मध्य तक तैयार होगी और इसके निर्माता फिल्म को साल के अंत में रिलीज करने के लिए उत्सुक हैं। सूत्र ने कहा, 'राजकुमार राव, राज की लिखी एक अन्य फिल्म का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं। "यह एक सामाजिक कॉमेडी है, जो पुरुष सरोगेसी के इर्द-गिर्द घूमती है।'
विज्ञापन

4 of 4
Rajkummar Rao - फोटो : amar ujala mumbai
अगले साल अभिनेता राजकुमार की पहली रिलीज हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' होगी, जिसमें नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में हैं। फिर उनकी दूसरी फिल्म दिनेश विजन की 'रूही अफ्जा' होगी जिसमें जान्हवी कपूर भी हैं। रॉनी अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म, 'अश्वथामा' को शुरू करने के लिए तैयार है, जिसमें उरी के मुख्य कलाकार विक्की कौशल और निर्देशक आदित्य धर के साथ उनका पुनर्मिलन होगा। दोनों ने इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें