फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने जीता अवॉर्ड और अक्षय कुमार ने लिया लेबर पेन टेस्ट, पांच खबरें

Sat, 14 Dec 2019 07:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

अक्षय कुमार ने लिया लेबर पेन टेस्ट

अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज दिसंबर में रिलीज हो जाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस बीच अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने कुछ ऐसा किया है जिससे हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। एक वीडियो में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ लेबर पेन को महसूस करने के लिए एक टेस्ट से गुजरते दिखाई गए हैं। ऐसे में दोनों का लेबर पेन टेस्ट करवाना काफी पसंद किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Twitter

भूमि पेडनेकर ने जीता अवॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और पुरस्कार, मकाओ ने भारतीय अभिनेता भूमि पेडनेकर को "एशियन स्टार्स अप नेक्स्ट" के रूप में सम्मानित किया है। यह पुरस्कार एशियाई ऑन-स्क्रीन प्रतिभा को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए है, जिन्होंने खुद को स्थापित किया है, और उनके अंदर वैश्विक स्तर पहचान बनाने की भी क्षमता है।
विज्ञापन

3 of 6
अपारशक्ति खुराना

लीड रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना

आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना अब जल्द ही फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। खबर है कि अपारशक्ति खुराना प्रनूतन बहल के अपोजिट एक फिल्म में नजर आएंगे। इसे Dino Morea प्रोड्यूस कर रहे हैं। वह 'पति पत्नी और वो', 'दंगल' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में लोगों को एंटरटेन कर चुके हैं। अब तक वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।

4 of 6
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

इस निर्देशक ने 3 बार किया था अर्जुन कपूर को रिजेक्ट

अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। पानीपत को लेकर विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा है। इस बीच अर्जुन कपूर ने बताया है कि आदित्य चोपड़ा ने मुझे तीन से चार बार रिजेक्ट किया था। अर्जुन ने कहा, मुझे नहीं पता कि इसका मेरे सरनेम से कोई लेना-देना है या नहीं। उन्होंने कहा था, 'मैं तुम्हें एक कैरेक्टर एक्टर के रूप में ले सकता हूं।' इसके बाद मुझे 'इशकजादे' मिली।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : Twitter

गंगा घाट पर थिरके आलिया और रणबीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए आलिया और रणबीर बनारस की गलियों से होते हुए गई घाट पहुंचे। जहां उन्हें रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफ किया हुआ डांस करना था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोहर परिकर - फोटो : PTI

मनोहर पर्रीकर पर बनेगी फिल्म

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रीकर की जिंदगी पर जल्दी ही फिल्म बनने जा रही है। मनोहर पर्रीकर की इस बायोपिक के लिए उनके बेटे उत्पल पर्रीकर ने भी मंजूरी दे दी है और एक एग्रीमेंट साइन किया है। बताया जा रहा है कि बायोपिक को मनोरहर के अगले जन्मदिन यानी 13 दिसंबर 2020 पर रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म का निर्माण हिंदी और कोंकणी में किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें