बॉलीवुड में नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद अपने अभिनय से खास जगह बनाने वाले अभिनेताओं में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में किए गए किरदारों के जरिए एक्टर ने कम ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। यही वजह है कि राजकुमार राव अब इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता में शामिल हो चुके हैं। जहां उनके अभिनय के सभी फैंस हैं, वहीं राजकुमार राव खुद भी स्टार्स के फैन हैं। राजकुमार राव के चहेते सितारों में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। वह अक्सर शाहरुख की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस चीज का खुलासा किया जिसे वह किंग खान से चोरी करना चाहते हैं।