'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है। 'स्त्री' साल 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।