फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao Patralekhaa: राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ शेयर की फोटो, लिखा- मेरा दिल भी तुम..

Wed, 15 Dec 2021 02:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार-पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने बुधवार को पत्नी पत्रलेखा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर चित्रलेखा के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से एक तस्वीर उनकी शादी की और दूसरी तस्वीर में दोनों ही मिट्टी में लेटे हुए हैं और मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने एक रोमांटिक मैसेज लिखा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने लिखा- मेरा यार तुम..दिल भी तुम
इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने इनके कैप्शन में लिखा है, 
मेरा यार तुम, मेरा प्यार तुम, मेरा दिल भी तुम, दिलदार तुम। यह लिखते हुए उन्होंने इस पोस्ट में अपनी पत्नी पत्रलेखा को भी टैग किया है। इसके साथ ही लिखा है एक महीने हो गये।  
 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और पत्रलेखा की इन तस्वीरों को 4 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों को कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स ने भी अपनी टिप्पणी दी है। 

4 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर आयुष्मान खुराना, सिकंदर खेर, हुमा कुरैशी और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने राजकुमार राव और पत्रलेखा की इन तस्वीरों पर दिल वाला इमोजी बनाया है। दूसरी तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा दुल्हे एवं दुल्हन के रूप में हंसते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और पत्रलेखा की इन तस्वीरों को उनके फैंस सुंदर बता रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रशंसक दोनों की जोड़ी की लवली बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह शादियों का मौसम है और अगर सुशांत सिंह राजपूत होते तो उनकी भी ...यह लिखते हुए आगे सेड इमोजी बनाये हैं। राजकुमार ने शादी के एक महीने बाद पत्रलेखा के साथ यह तस्वीरें शेयर की हैं।




गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लिये थे।  साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी। शायद किस्मत को दोनों को मिलाना ही था, साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें