फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?

Wed, 27 Sep 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल और राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर चल रहे हैं। हालांकि, वह अपनी दमदार वापसी के लिए योजना भी तैयार कर रहे हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ अभिनेता अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर निर्देशक के साथ दो प्रोजेक्ट करेंगे, जिनमें से एक में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे और इसका केवल निर्माण आमिर की ओर से किया जाएगा। वहीं, दूसरी में  वह खुद मुख्य भूमिका में होंगे। 
Fukrey 3: फुकरे 3 की रिलीज से पहले फैंस को मिला खास तोहफा, फिल्म में 'खुफिया' गेस्ट अपीयरेंस लेंगे अली फजल
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी और राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल चर्चा कर रहे हैं। वहीें, आमिर निर्माता के रूप में इस फिल्म के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता के लिए जाने जाने वाले आमिर ने राजकुमार संतोषी के दृष्टिकोण की बहुत प्रशंसा की है। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने दिसंबर या जनवरी 2024 के आसपास इस प्रोजेक्ट के लिए फिल्मांकन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर, संतोषी और सनी ने कथित तौर पर एक लंबी बैठक की, जिसमें वित्त और शूटिंग की समयसीमा के संबंध में तीनों के बीच बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक तीन महीने की मैराथन शूटिंग जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 19 अक्टूबर को सनी देओल के 66वें जन्मदिन के अवसर पर होने की उम्मीद है।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आमिर आरएस प्रसन्ना की फिल्म चैंपियंस को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी और क्रिसमस 2024 सप्ताहांत के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा, आमिर उज्जवल निकम की बायोपिक का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अविनाश अरुण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर ने पिछले साल लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। आमतौर पर 100 करोड़ का बिजनेस आसानी से देने वाले आमिर की यह फिल्म इस क्लब में भी जगह बनाने में नाकाम साबित हुई थी।
Oscar 2024: मलयालम फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्कर में मिली एंट्री, आपदा के मुद्दे पर आधारित है कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें