फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से सारा अली खान तक: पहली बरसी पर सितारों ने यूं किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

Mon, 14 Jun 2021 10:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
प्रियंका, राजकुमार, सारा, सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक साल पूरा हो गया। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एम्स की एक रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी।
 
अभिनेता ने की थी आत्महत्याः एम्स

एम्स की फोरेंसिक टीम ने सीबीआई की जांच के आधार पर बताया कि अभिनेता ने कोई भी शराब नहीं पी थी और  ना ही उनके शरीर पर कोई चोट के निशान थे। उन्होंने करीब 10 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली थी। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अनार का जूस पिया था। सुशांत को गुजरे एक साल हो गए, लेकिन इस बात पर यकीन कर पाना आज भी मुश्किल लगता है। सुशांत की आंखों में ढेर सारे सपने थे और चेहरे पर भोली सी मुस्कान, ऐसे में वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगे ये किसी ने नहीं सोचा था।
 
सितारों ने यूं किया सुशांत को याद

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन ने फैंस और परिवार को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। कई सितारों पर बहुत से आरोप भी लगे, लेकिन ये बॉलीवुड के लिए बहुत ही बड़ा नुकसान था। आज सुशांत की पहली बरसी पर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किए। तो चलिए आपको दिखाते हैं किन सितारों ने सुशांत को कैसे किया याद।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
कृति सेनन

कृति और सुशांत ने फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सुशांत और कृति दोस्त और को-स्टार से कहीं ज्यादा थे। कृति ने हर मौके पर सुशांत को याद किया है। आज सुशांत की पहली बरसी पर कृति ने उनकी एक दो नहीं बल्कि ढेर सारी तस्वीरों का कोलाज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कृति ने लिखा, 'पहली बार जब तुम्हारे साथ शॉट किया, हमारा लुक टेस्ट। दो अंजाने लोग जिनके नसीब में एक दूसरे की जिंदगी में आना लिखा था। वो फिल्म जिसमें हमारे ना कह सकने वाले कनेक्शन को दिखाया, जिसमें दो दुनिया बसी थी। आज ये लिखते हुए भी अजीब महसूस हो रहा कि तुम नहीं हो। ऐसा लगता ही नहीं कि हम दो अलग अलग जगह रह रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे तुम यही हो और किसी दिन मुलाकात होगी। इस बात को स्वीकार करना आसान नहीं है, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें शांति मिल गई होगी'।




विज्ञापन

3 of 10
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव

सुशांत के निधन पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी उनकी एक तस्वीर स्टोरी पर लगाई और लिखा, 'आपको याद कर रही सुशांत'। वहीं जान्हवी कपूर ने भी सुशांत की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। सुशांत के पहले को-स्टार राजकुमार राव ने भी उनकी तस्वीर साझा कर लिखा,  'भाई' और दिल वाली इमोजी पोस्ट की।

4 of 10
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
सारा अली खान

सैफ अली खान की लाडली सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत उनके हीरो थे। सारा ने अपनी और सुशांत की एक तस्वीर साझा की जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सारा ने लिखा,  'जब भी मुझे मदद, सलाह या हंसी की जरूरत थी आप मेरे पास थे। आपने अभिनय की दुनिया से मेरा परिचय कराया। आपने यकीन दिलाया की सपने सच हो सकते हैं और मुझे वो सब दिया जो आज मेरे पास है। ये यकीन कर पाना आसान नहीं है कि आप जा चुके हैं, लेकिन हर बार जब मैं सितारे की ओर देखती हूं, उगते हुए सूरज, और चांद की तरफ तो मुझे पता है कि आप वहीं हो'।




विज्ञापन

5 of 10
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar
भूमि पेडनेकर

सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर ने एक पोस्ट साझा किया। भूमि ने लिखा, 'तुम्हारी याद आ रही है, तुम्हारे सवाल और हमने जो भी सारी बातें की। सितारों से लेकर उन अनजानी चीजों तक तुमने मुझे वो दुनिया दिखाई जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें शांति मिल गई होगी मेरे जिज्ञासु सुशांत...ओम शांति'।


विज्ञापन

6 of 10
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा ने सुशांत संग फिल्म 'छिछोरे' में काम किया था। सुशांत के निधन की खबर पाकर श्रद्धा उनके अंतिम संस्कार में पहुंची थी। सुशांत को याद करते हुए श्रद्धा ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा,  'तुम चमको प्यारे सुशांत'।




विज्ञापन

7 of 10
प्रीति जिंटा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति ने भी सुशांत और अपनी प्यारी सी तस्वीर साझा कर सुशांत को याद किया। प्रीति ने लिखा, 'मौत एक ऐसा दर्द दिल को देकर जाती है जिसे भरना मुश्किल हो जाता है। प्यार एक ऐसी याद छोड़कर जाती है जो कोई चुरा नहीं सकता। उम्मीद है कि तुम्हें शांति मिल गई होगी तुम जहां भी हो'।


8 of 10
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती 

रिया ने भी सुशांत को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर साझा की। रिया ने लिखा है, 'एक पल भी ऐसा नहीं जब लगा हो कि तुम नहीं रहे, लोग कहते हैं समय सब ठीक कर देता है, मेरे लिए तुम मेरा समय मेरा सबकुछ थे। मुझे पता है ऊपर से तुम मुझे देख रहे हो...चांद से तुम मुझे अपनी दूरबीन से देख रहे हो और मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं हर रोज तुम्हें मुझे लेने आने का इंतजार करती हूं। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं।'


9 of 10
परिणीति चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
परीणिती चोपड़ा, आयुष्मान खुराना

परीणित ने सुशांत के साथ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया था। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की जिसमें वो सुशांत को गले लगाए नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही परीणिती ने लिखा-हमेशा। वहीं आयुष्मान खुराना ने भी सुशांत को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की और टूटे हुए दिल का इमोजी भी पोस्ट किया।
विज्ञापन

10 of 10
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी अपने हीरो को याद किया। मुकेश ने लिखा, 'कुछ भी पहले जैसा नहीं लग रहा। जो तुम जगह छोड़ कर गए हो वो वैसे ही खाली है। उम्मीद है कि तुम फिर नजर आओगे जल्द ही। भाई तुम्हारी याद आ रही है'।






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें