फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो के दौरान राजकुमार राव का एक्सीडेंट, लगी गंभीर चोट

Mon, 23 Oct 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के 'न्यूटन' यानि राजकुमार राव को एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी है। आपको बता दें कि फराह खान के रियलिटी शो 'लिप सिंग बैटल' के दौरान एक्टर राजकुमार राव का पैर फ्रैक्चर हो गया है। शो में राजकुमार लोगों को एंटरटेन कर रहे थे तभी वो दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
ये घटना मुंबई के यश राज फिल्म्स स्टूडियो में हुई है। वहीं राजकुमार ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो फराह खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- हां, मेरा पैर टूट गया है। थैंक्यू फराह खान, पत्रलेखा सपोर्ट के लिए और सॉरी कृति और टीम, क्योंकि मैं शो पूरा नहीं कर पाया।
  Yes,I broke a leg.Thank u @TheFarahKhan @Patralekhaa9 4 being d best supprt systm & sorry @kritisanon & team couldn't finish d show😭#LipSing pic.twitter.com/LaOudEb0LG — Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 22, 2017
विज्ञापन

3 of 4
इंडियन एक्प्रेस की खबर के मुताबिक राजकुमार और कृति एकसाथ शूट कर रहे थे। अक्षय कुमार के गाने 'चिंता ता चिता चिता' पर डांस करते हुए राजकुमार को ऊपर से कूदना था। कूदते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वो जोर से गिर पड़े। उनका पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया। अब वो कुछ दिनों के लिए अस्पताल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
इस घटना से फराह खान और उनकी पूरी टीम को बहुत दुख पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार ने अपनी आने वाली सारी शूटिंग्स कैंसिल कर दी है और कुछ दिनों तक वो बेड रेस्ट पर रहेंगे। पत्रलेखा ने भी ट्विटर पर उनके जल्दी ठीक होने का मैसेज लिखा है। आपको बता दें कि राजकुमार और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' 10 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं उनकी फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है।
  Get well soon💕 https://t.co/L5VMcYk4CQ — Patralekhaa (@Patralekhaa9) October 22, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें