फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DAY SPL: ये हैं 'बाहुबली' की 10 दमदार फिल्में, अभिनय देख आप हो जाएंगे रोमांचित

Mon, 23 Oct 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
'बाहुबली' में जबर्दस्त अभिनय करने वाले अभिनेता प्रभास की बाकी फिल्में भी इतनी ही दमदार हैं। इन फिल्मों में उनका अभिनय देख आप हो उठेंगे रोमांचित।

यूं तो दक्षिण भारतीय हीरो एक्‍शन में माहिर होते हैं। पर प्रभास का एक्‍शन सिहरन पैदा करता है। साल 2012 में आई फिल्म 'रेबेल' में प्रभास का एक्‍शन देखने लायक है। इसमें तम्मना के साथ उनका रोमांस भी जबर्दस्त है, जो बाहुबली में हम नहीं देख पाते।
विज्ञापन

2 of 10
सच कहें तो प्रभास जितने मन से एक्‍शन करते हैं, रोमांटिक रोल में उतने ही खो जाते हैं। मलयालम फिल्म 'वर्षम' प्रभास की बेहद कामयाब फिल्म है। इसे हिन्दी में 'बारिशः ए सीजन ऑफ लव' नाम से रिलीज किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
तेलगू की एक्‍शन ड्रामा 'छत्रपति' में प्रभास के अभिनय का वो रूप दिखता है, जिसे देखकर एसएस राजमौली ने उन्हें बाहुबली के लिए चुना होगा। हिन्दी में इसे 'हुकुमत की जंग' नाम से रिलीज किया गया था। नाम के मुताबिक यह सत्ता की लड़ाई की फिल्म थी।

4 of 10
बदले पर आधारित तेलगू फिल्म 'योगी' में प्रभास का विकराल रूप देखने को मिला। हिन्दी में ये फिल्म 'मां कसम बदला लूंगा' नाम से रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 10
हमारे यहां चलन फिलहाल दक्षिण भारतीय फिल्मों का रिमेक बनाने का है। लेकिन कभी-कभी द‌िक्षण भारत में भी बॉलीवुड फिल्मों के रिमेक बनते हैं, जैसे‌ फिल्म ‌'बिल्ला'। ये हिन्दी फिल्म 'डॉन' की रीमेक है। और जब बात दक्षिण में ऐसा हीरो चुनने की आई कि अमिताभ बच्चन का रोल कौन निभा सकता है तो लोगों को एक ही नाम सूझा, प्रभास।
विज्ञापन

6 of 10
हिन्दी में 'सबसे बढ़कर हम' और तेलगू में 'डार्लिंग' ही वो फिल्म है,  जिसने प्रभास को अभिनेता के तौर पर स्‍थापित किया था।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : google
हिन्दी और तेलगू दोनों में ही 'मिस्टर परफेक्ट' नाम की फिल्म प्रभास को एक दमदार ‌अभिनेता के तौर पर स्‍थापित कर देती है।

8 of 10
तेलगू में 'बुज्जीगाडू' और हिन्दी में 'दीवार' भी प्रभास की एक अहम फिल्म है।

9 of 10
'एक ही रिश्ता' यानि 'एक निरंजन' में आपको प्रभास का रोमांचित करने वाला रोमांस देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

10 of 10
मिर्ची में भी प्रभास ने अपने रोमांस करने की ताकत को जाहिर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें