फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव का भविष्य खतरे में, छलांग को नहीं मिले सिनेमाघर, फिर टली रिलीज

Thu, 13 Feb 2020 12:42 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
rajkumar rao - फोटो : file photo
न्यूटन, शाहिद और ट्रैप्ड जैसी फिल्मों को मिली शोहरत के समय जल्दबाजी में लिए गए फैसले अभिनेता राजकुमार राव पर अब भारी पड़ रहे हैं। फिल्म स्त्री ने उनके करियर को एक नया मुकाम दिया था लेकिन उसके बाद से राजकुमार के सितारे गर्दिश में हैं। साल की शुरुआत सुपरफ्लॉप फिल्म शिमला मिर्ची से करने वाले राजकुमार की अगली फिल्म छलांग को अब सिनेमाघर ही नहीं मिल रहे हैं और फिल्म की रिलीज की तारीख इसी के चलते फिर एक बार टल गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
rajkumar rao
इस बीच खबर ये भी है कि इस सबके चलते राजकुमार तीन महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। गुरुवार को राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत फिल्म 'छलांग' की नई रिलीज डेट सामने आई। इस फिल्म का नाम पहले तुर्रम खां था। तब से लेकर अब तक ये फिल्म कई बार रिलीज की कतार में लग चुकी है। आखिरी बार इसकी रिलीज डेट 13 मार्च तय हुई थी लेकिन निर्माताओं को फिल्म की सोलो रिलीज के लिए सिनेमाघर ही नहीं मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
rajkumar rao
13 मार्च को ही जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माताओं ने छलांग की रिलीज डेट बदलकर अब 12 जून 2020 कर दी है। और फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसमें राजकुमार राव, नुसरत और दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं। हंसल मेहता निर्देशित इस फिल्म के निर्माताओं में अजय देवगन भी शामिल हैं। फिल्म में राजकुमार राव एक पीटी टीचर का किरदार निभा रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा - फोटो : Social Media
हंसल और राजकुमार इससे पहले 'शाहिद', 'सिटी लाइट्स', 'अलीगढ़' और 'ओमेर्टा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'छलांग' दोनों की एक साथ पांचवी फिल्म है। हाल ही में अपने फिल्म के किरदार और बचपन के पीटी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने कहा, 'स्कूल में मैं पीटी पीरियड को लेकर बहुत उत्साहित होता था। मैं खेल में भी अच्छा था। खेल ने मुझे अपने असल जीवन में अनुशासन का पालने करने की सीख दी है।' राजकुमार अपने जीवन में खुद भी एक शिक्षक रह चुके हैं। इस बारे में उन्होंने बताया, 'स्नातक की पढ़ाई के दौरान मैंने तीन महीने तक लोगों को नाट्यकला पढ़ाई थी।'
 

आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की हुई शादी, जयमाल पहनाते वीडियो आ गया सामने!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें