फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री' से 5 साल पहले भी बनते बनते रह गई थीं राजकुमार-श्रद्धा की जोड़ी, वजह भी जान लें

Fri, 31 Aug 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' आज रिलीज हो चुकी है। यह पहली बार हुआ है कि ये दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब किसी फिल्ममेकर ने दोनों को साथ में काम करने के लिए अप्रोच किया हो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का नाम चर्चा में था। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म के लिए दोनों से संपर्क किया गया था। हालांकि चीजें ठीक तरह से एडजस्ट नहीं हुईं और श्रद्धा कपूर की जगह अमृता पुरी को फिल्म में कास्ट कर लिया गया। अब 5 साल बाद निर्देशक अमर कौशिक राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को साथ लेकर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा था, 'श्रद्धा और मैं काय पो चे के वक्त से संपर्क में हैं। हम साथ में काम करना चाहते थे और मुझे नहीं लगता है कि इससे अच्छी कोई फिल्म हो सकती थी। उसने इस फिल्म से कुछ नया आजमाया है यहां तक कि उसकी आवाज के साथ भी।'
विज्ञापन

4 of 4
आज हॉरर कॉमेडी 'स्त्री' रिलीज हो गई है। वहीं इसी तारीख पर देओल परिवार के तीनों लोग (पापा धमेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल) 'यमला पगला दीवाना फिर से' लेकर आए हैं। दोनों फिल्मों का ट्रेलर काफी शानदार रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत से नुकसान की आशंका हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें