फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit The first case trailer: हिट द फर्स्ट केस का दमदार ट्रेलर जारी, अतीत की यादों से लड़ते दिखे राजकुमार राव

Thu, 23 Jun 2022 02:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी बेहतरीन दमदारी के लिए मशहूर अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस में नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार टीजर के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बेहतरीन दमदारी के लिए मशहूर अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस में नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार टीजर के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दर्शकों की इस उत्सुकता को कम करते हुए अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सामने आए फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह एक गुमशुदगी के मामले पर छानबीन करते भी दिखाई दिए। साथ ही अभिनेता इस दौरान अपने अतीत की यादों में जूझते भी नजर आए। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। इसके अलावा साथ में शानू कुमार और रोहन सिंह जैसे नए कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म इसी नाम की तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है।
विज्ञापन

3 of 4
हिट- द फर्स्ट केस - फोटो : social media
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में फिल्म में राजकुमार राव अपनी अतीत की यादों के चलते मानसिक बीमारी से जूझ रहे एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा उनकी प्रेमिका का करिदार निभा रही हैं। फिल्म में एक्टर एक लापता किशोरी का केस सुलझाते दिख रहे हैं। इसी बीच राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड एकाएक गायब हो जाती है। फिल्म के ट्रेलर को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। 
विज्ञापन

4 of 4
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म इसी नाम की तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन डॉ. शैलेश कोलानु ने किया है, जिन्होंने तेलुगू फिल्म का निर्देशन भी किया था। फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा दलीप ताहिल, मिलिंद गुनाजी, शिल्पा शुक्ला और संजय नरवेकर हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें