फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: सोना के किरदार में नजर आईं वाणी कपूर, सामने आया 'शमशेरा' का एक और पोस्टर

Thu, 23 Jun 2022 02:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। हाल ही में मेकर्स फिल्म का टीजर जारी किया था। वहीं अब यश राज फिल्म्स 24 जून को मुंबई, वडोदरा और इंदौरा में फिल्म को ट्रेलर रिलीज करने की तैयारियों में जुट गए हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म अत्यधिक प्रत्याशित है क्योंकि यह चार साल बाद सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की वापसी का प्रतीक है। इतना ही नहीं इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर वाणी और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 3
शमशेरा में वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'शमशेरा' के ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले वाणी कपूर का लुक सामने आ गया है। वाणी कपूर ने अपने लुक का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'वह अथक है और उसके पास सोने का दिल है। वह सोना है!✨ शमशेरा ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। 22 जुलाई को अपने नजदीकी थिएटर में #YRF50 के साथ शमशेरा का जश्न मनाएं।' बता दें कि इस फिल्म में वाणी कपूर सोना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
वाणी कपूर से पहले यश राज ने संजय दत्त का लुक जारी किया था। अभिनेता के इस खूंखार लुक ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अपनी हर फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए मशहूर संजय दत्त का यह लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खाकी वर्दी के साथ माथे पर तिलक और हाथ में हंटर लिए संजय इस लुक में बेहद खौफनाक नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस लुक ने भी फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें