फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब भरी महफिल में राजकुमार ने अमिताभ बच्चन का ऐसे उड़ाया था मजाक

Mon, 19 Apr 2021 02:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर माने जाते हैं। हर कलाकार उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है। लेकिन राजकुमार ऐसे कलाकार थे जो अमिताभ बच्चन को भी अपने सामने कुछ नहीं समझते थे। कई बार भरी महफिल में राजकुमार अमिताभ के मजे ले चुके हैं। दरअसल, उस दौर में दिग्गज कलाकार राजकुमार का रुतबा अजब था। वह कहीं भी कुछ भी बोलने से हिचकिचाते नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टी
उनकी इस आदत का शिकार कई लोग हुए हैं। इस कड़ी में राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक ऐसे एक्टर रहे हैं जिनका पाला राजकुमार से पड़ चुका था। कहा जाता है कि जब राजकुमार राज कपूर की शाही पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स और एक्टर्स को बुलाया गया था जिनमें अमिताभ बच्चन भी एक थे। अमिताभ बच्चन सूट-बूट पहनकर इस पार्टी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ, राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अमिताभ बच्चन बेहद स्मार्ट लग रहे थे, ऐसे में लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे। इसी बीच जब राजकुमार की नजर अमिताभ बच्चन के कोट पर पड़ी तो वह उनके पास जाकर कहा, 'जानी तुम्हारा सूट बहुत अच्छा है हमें पसंद आया।' इस पर अमिताभ बच्चन को सुन कर काफी अच्छा लगा।

4 of 5
राज कुमार - फोटो : twitter: @Bollywoodirect
उन्होंने आगे कहा, 'ये सूट किस दुकान से खरीदा तुमने? अमिताभ बच्चन ने उस दुकान का पता बताते हुए राजकुमार से पूछा कि क्या आप भी ऐसा सूट सिलवाना चाहते हैं? तो इस पर राजकुमार ने अमिताभ बच्चन को बीच में ही टोक दिया और कहा कि 'हमें घर के लिए कुछ पर्दे सिलवाने हैं, और तुम्हारे सूट का कपड़ा हमें अच्छा लगा।' ये सुनते ही अमिताभ बच्चन कुछ नहीं बोले और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार
बता दें कि राजकुमार के कई ऐसे किस्से हैं जिसमें उन्होंने कई बार लोगों को मुंह पर सच्चाई कही हो या मजाक किया हो। राजकुमार के गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार और रामानंद सागर के साथ भी ऐसे किस्से हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें