फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने दिखाई 'डचेस ऑफ कैंब्रिज' की झलक, शाही अंदाज में वायरल हुईं केट मिडिलटन की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 19 Apr 2021 12:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर-केट मिडलटन - फोटो : Instagram
इंग्लैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को कम लोगों के बीच रॉयल रीति-रिवाजों से किया गया। उनके अंतिम संस्कार में लगभग 30 लोग पहुंचें थे। जिसमें लगभग सभी शाही घराने के सदस्य थे। इस खास मौके पर डचेज ऑफ कैंब्रिज, केट मिडलटन भी शामिल हुईं। जिसके बाद केट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर केट मिडलटन की फोटो साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
केट मिडलटन - फोटो : instagram
इस दौरान केट मिडलटन ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने मोतियों का नेकलेस और ईयररिंग पहना था। वहीं, कोरोना के मद्देनजर चेहरे पर काले रंग का मास्क लगाया था और आंखों को कवर करती ब्लैक हैट विद मेश पहनी है। वे कार के अंदर से कैमरे को देखती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, लोग केट की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, करीना कपूर खान खुद भी शाही घराने से संबंध रखती हैं। वह पटौदी परिवार की बहु है। हाल ही में करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। 

4 of 5
केट मिडलटन - फोटो : Instagram
बता दें कि इस दौरान केट मिडलटन ने जो मोतियों का नेकलेस पहना है, उसके चलते वह चर्चा में हैं. दरअसल, इस नेकलेस को केट से पहले उनकी सास प्रिंसेस डायना और दादी सास क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय खुद भी पहन चुकी हैं। गौरतलब है कि ड्यूक ऑफ कैंब्रिज यानी प्रिंस विलियम से शादी करने से पहले केट मिडिलटन का नाम कैथरीन था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एडिनबर्ग में प्रिंस फिलिप का ताबूत - फोटो : PTI
बता दें कि प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शनिवार को हुआ। इस दौरान महारानी ने काले कपड़े पहने थे। उनके पीछे उनके चार बेटे, आठ पोते और 10 परपोते चल रहे थे। प्रिंस फिलिप का ताबूत उसी लैंड रोवर कार में रखा गया था, जिसे उन्होंने 1970 के दशक में डिजाइन किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें