राजीव कपूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्मी करियर में उन्हें वो कामयाबी हासिल नहीं हुई जो बाकी भाइयों को मिली। साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले राजीव ने पूरे अभिनय करियर में कोई 10 से 12 फिल्मों में ही काम किया था। उनकी सिर्फ एक फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ही सुपरहिट हो पाई। हालांकि, इसका भी श्रेय राजीव कपूर नहीं बल्कि मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी ले उड़ीं। इस वजह से राजीव का मनोबल भी टूटा और उनमें चिड़चिड़ापन भी बढ़ गया।