फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' (अपकमिंग)
आर. माधवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का 19 मई को 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के लाइफ पर बेस्ड है। रजित कपूर इस फिल्म में विक्रम साराभाई के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक जून 2022 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। इसमें आर. माधवन ने डॉक्टर नंबी नारायणन का किरादर निभाया है। इन प्रमुख किरदारों के अलावा रजित कपूर ने 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'मम्मो', 'सरदारी बेगम', 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'गुलाम', 'जुबीदा', 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस', 'मैंने गांधी को नहीं मारा', 'वेलडन अब्बा', 'सिंह साब द ग्रेट', 'बार बार देखो', 'की एंड का', 'बेगम जान', 'राजी', 'बाइपास रोड' समेत कई फिल्मों में काम किया है।