साउथ इंडस्ट्री के फिल्मी सितारों में आज शोक का माहौल है। रजनीकांत, उसकी बेटी समेत कई फिल्मी सितारों ने सुजीत की मौत पर दुख जताया है। पहले जानते हैं दो साल का सुजीत आखिरकार कौन है? जिसके निधन पर देशभर में शोक का माहौल है। सुजीत विल्सन दरअसल दो साल का बच्चा था, जिसकी शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित नादुकट्टुपट्टी में 25 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मौत हो गई है। बचाव कार्य में लगी टीम के अधिकारियों ने मासूम की मौत की पुष्टि की। लगभग 72 घंटे की मशक्कत के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। फिल्मी सितारों ने मासूम को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत और उनकी बेटी तो भावुक हो गए।