Shilpa Shetty, Raj Kundra
- फोटो : instagram
ईडी की जांच में ये भी पता चला है कि पैसों का ये लेन देन तमाम अलग अलग नामों वाली कंपनियों के जरिए किया गया और जिनमें कुंद्रा का भागीदारी जांच में सामने आई है। कुंद्रा अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगे इस लेन देने के आरोपों से पहले भी एक बार इंकार कर चुके हैं और इस बारे में उन्होंने बाकायदा बयान भी जारी किया था। लेकिन, शिल्पा शेट्टी के हाल के दिनों में केंद्र सरकार में अपनी भागीदारी बढ़ाने की कोशिशों ने ये मामला फिर सुर्खियों में ला दिया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही ईडी शिल्पा शेट्टी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।