फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में कभी नजर नहीं आए रजनीकांत सहित ये 5 सेलेब्स, ये क्रिकेटर भी शामिल

Sun, 14 Jul 2019 08:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
हर हफ्ते कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड सहित तमाम बड़ी हस्तियां दिखाई देते हैं। ये सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी करते रहते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर किंग खान तक, हर कोई किसी न किसी वजह से 'द कपिल शर्मा' शो नजर आ चुका है। लेकिन बॉलीवुड और क्रिक्रेट से जुड़ी कुछ ऐसी भी हस्तियां हैं जो आज तक 'द कपिल शर्मा' में दिखाई नहीं दी हैं। आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटीज के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aamir khan - फोटो : social media
आमिर खान 
बॉलीवुड के तीनों खानों में से सलमान खान और शाहरुख खान कई बार कपिल के शो पर आ चुके हैं। वहीं आमिर खान अभी तक एक बार कपिल के शो पर नजर नहीं आए। दरअसल, आमिर किसी भी शो में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने से बचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : पीटीआई
सचिन तेंदुलकर 
कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन है। कपिल ने सचिन को भी शो पर आने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं आए। हालांकि विराट कोहली सहित कई बड़े क्रिकेटर्स कपिल के शो में आ चुके हैं। 

4 of 6
sanjay dutt - फोटो : Twitter
संजय दत्त 
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार कपिल शर्मा के शो पर कई बार दस्तक दे चुके हैं। जबकि संजय दत्त आज तक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
lata mangeshkar - फोटो : file photo
लता मंगेशकर 
अपने गानों से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी आज तक कपिल शर्मा की शो में नहीं पहुंची हैं। हालांकि 'द कपिल शर्मा' के मेकर्स उन्हें शो का कई बार निमंत्रण दे चुके हैं लेकिन वह कभी आई नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajinikanth - फोटो : file photo
रजनीकांत
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत भी अभी तक 'द कपिल शर्मा' में नजर नहीं आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें