फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: फाइनल मैच में दिखे अक्षय सहित ये सितारे, इस एक्ट्रेस ने पहनी टीम इंडिया की टोपी

Sun, 14 Jul 2019 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
क्रिकेट विश्व कप 2019 से भले ही टीम इंडिया बाहर हो गई हो लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के बीच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। इस मैच को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी एक्साइटेड नजर आए। अक्षय कुमार, नीना गुप्ता और अनुपम खेर भी फाइनल मुकाबला देखने लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
Neena Gupta - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारों ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के मैच देखने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म 'बधाई हो' से लाखों दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने लॉर्ड्स से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह भारतीय क्रिकेट टीम की कैप पहनीं स्टेडियम के पवेलियन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'टोपी तो इंडिया की पहनी है जी।' नीना गुप्ता की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी विश्व कप 2019 का फाइनल मैच देखने पहुंचे। कॉमेंट्री स्टूडियो से अक्षय कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

4 of 5
anupam kher
वहीं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मुकाबला देखने पहुंचे। अनुपम खेर ने ट्वीट किया- मैं लंदन में हूं। आज क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल है। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स अपने कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने एक्टिंग से जुड़े अपने पहले अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो शेयर किए। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : SELF
इससे पहले भी अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया था कि उन्होंने अपना पहला नाटक 5वीं क्लास में किया था जो काफी बुरा रहा। उन्होंने बताया- 'पहली बार एक्टिंग के लिए कोशिश करना उनके लिए सबसे बड़ी दुर्घटना जैसा था। 5वीं क्लास में उनका को-स्टार उनसे ज्यादा मजबूत था जिसने उन्हें दर्शकों के सामने फेंक दिया था।' वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने ये सभी बातें बिल्कुल मजाकिया अंदाज में बताईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें