फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फरहान ने जब इस फिल्म का एलान किया था तो फैंस काफी खुश हो गए थे कि इस फिल्म में पहली बार कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आएंगी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस की इच्छाओं पर पानी फिरने वाला है। दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है, क्योंकि इसके लिए प्रियंका चोपड़ा का तारीख निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है।