फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा

Thu, 15 Dec 2022 06:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत को साउथ सिनेमा का मेगास्टार कहा जाता है। उनकी जो भी फिल्म थियेटर में रिलीज होती है वह एकदम छा जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं रजनीकांत के डायलॉग उनके स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आते हैं और फैंस उनके अंदाज को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। रजनीकांत का चश्मा उछाल के पहनने का स्टाइल...सिगरेट उछालने का तरीका सभी एकदम अलग हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रजनीकांत ने सिगरेट उछालने का अनोखा स्टाइल उनका खुद का नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे कॉपी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रजनीकांत ने ये अनोखा तरीका अपने स्टाइल में कब शामिल किया। 
विज्ञापन

2 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की फिल्में, अदाकारी का ही कमाल है कि आज फैंस अभिनेता को भगवान की तरह पूजते हैं। चलते हुए कंधे पर गमछा रखना, चलने का स्टाइल, घुमाकर चश्मा पहनना और पैर पर पैर रखकर बैठना...रजनीकांत के इन स्टाइल पर फैंस फिदा रहते हैं। लेकिन रजनी अन्ना ने सिगरेट हवा में उछाल के पीने का तरीका बॉलीवुड से कॉपी किया था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि हिंदी फिल्मों में उन्होंने शत्रुध्न सिन्हा को शत्रुध्न सिन्हा ने सिगरेट पीते देखा था, जिसके बाद उन्होंने इस तरीके को थोड़ा सा बदल दिया। 

इसे भी पढ़ें- Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द
 
विज्ञापन

3 of 4
रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ इतना ही नहीं रजनीकांत के दोस्त के.सी. जेम्स ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब क्लास खत्म होने के बाद सभी लोग घूमने जाते थे तो रजनीकांत इंस्टीट्यूट में रुकते थे और अलग-अलग तरीकों से प्रैक्टिस करते थे। कभी चलने का तरीका तो कभी डायलॉग बोलने का तरीका सभी कुछ एकदम अलग होता था। 
विज्ञापन

4 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
के.सी. जेम्स ने आगे ये भी बताया था कि रजनीकांत ने सिगरेट उछालने का तरीका एकबार में नहीं सीखा था। इसके लिए उन्होंने फिल्में देखीं और घंटों प्रैक्टिस करते रहते थे। उन्होंने बताया था इसके लिए रजनीकांत एक सिगरेट खरीदते थे और घंटों प्रैक्टिस करते रहते थे। वह हमेशा एक्टिंग में स्टाइलिंग की बातें करते रहते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें