फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की बेटी की शादी और 'गली ब्वॉय' की रिलीज, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 17 Feb 2019 07:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soundarya rajinikanth - फोटो : social media
रजनीकांत के बेटी की शादी
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 11 फरवरी को विशगना वंगामुड़ी संग सात फेरे लिए। ये सौंदर्या की दूसरी शादी थी लेकिन रजनीकांत ने बेटी की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी चेन्नई के राधा-कृष्ण मंदिर हुई। इसके बाद पूरा परिवार लीला पैलेस होटल पहुंचा। फेरों और बाकी रस्मों के समय सौंदर्या ने ग्रीन कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी। वहीं लीला पैलेस आने के बाद वो पिंक कलर की सिल्क साड़ी में दिखीं। सौंदर्या अपने सभी फंक्शन में साड़ी पहने नजर आईं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी की बरसी पर पूजा का आयोजन
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। तिथि के हिसाब से 14 फरवरी को उनकी बरसी थी। इस मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की। पूजा श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए रखी गई थी । इस पूजा में अनिल कपूर भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
gully boy - फोटो : file photo
इस हफ्ते 'गली ब्वॉय' रिलीज 
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली ब्वॉय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। सिंबा के बाद रणवीर सिंह की ये लगातार दूसरी फिल्म है जिसने अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और कल्कि केकलां की मुख्य भूमिका है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई गली ब्वॉय को इसका पूरा फायदा भी मिला। खासकर मेट्रो सिटी में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 

4 of 5
neeti mohan - फोटो : instagram
नीति मोहन और निहार पांड्या शादी के बंधन में बंधे
बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और एक्टर निहार पांड्या शादी के बंधन में बंध गए। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में की गईं। इससे पहले नीति का स्पेशल प्री-ब्राइडल फोटोशूट हुआ था। नीति ने अपनी बहन शक्ति, मुक्ति और कीर्ति मोहन ये फोटोशूट कराया था। इस फोटो में चारों बहनों की स्पेशल अच्छी बॉडिंग देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badla - फोटो : social media
'बदला' का ट्रेलर रिलीज
निर्देशक सुजॉय घोषण की फिल्म बदला का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म पिंक में साथ दिखी थी। ट्रेलर शुरू होता है अमिताभ बच्चन की सर्द आवाज में बोले गए संवाद से, बदला लेना हर बार सही नहीं होता लेकिन माफ कर देना भी हर बार सही नहीं होता। बैकग्राउंड म्यूजिक और बहुत ही चुस्त एडीटिंग से बना दो मिनट 21 सेकंड का ये ट्रेलर मस्ट वॉच है। फिल्म 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें