फिल्म 'माचिस' में दमदार एक्टिंग करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह तो आपको याद ही होंगे। उन्होंने 'माचिस' के अलावा 'दाग दी फायर', 'जोश' और 'क्या कहना' जैसी कई फिल्मों सुपरहिट में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता। लेकिन अब उनकी स्थिती ये है कि उन्हें फिल्में तो छोड़िए टीवी सीरियल में भी काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Chandrachur Singh
- फोटो : file photo
चंद्रचूड़ के सामने काफी सालों से किसी भी प्रोग्राम का फिल्म में नजर नहीं आए हैं। लंबे समय से उनका बुरा दौर चल रहा है। एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे। 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से चंद्रचूड़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
3 of 6
चंद्रचूड़
- फोटो : file photo
फिल्म 'माचिस' के लिए चंद्रचूड़ को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद वो 'क्या कहना', 'जोश' और 'दागः द फायर' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए। करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह अचानक फिल्मों से गायब हो गए। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।
4 of 6
चंद्रचूड़
- फोटो : file photo
साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। वो गोआ में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए।
विज्ञापन
5 of 6
चंद्रचूड़
- फोटो : file photo
चंद्रचूड़ के घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। उनके छोटे से करियर के चलते चंद्रचूड़ को हर किसी ने भुला दिया। अब आलम ये है कि उन्हें टीवी सीरियल तक नहीं मिल रहे हैं।
बता दें कि चंद्रचूड़ ने क्लासिकल म्यूजिक सीखा हुआ है। फिल्मों में आने से पहले वो दून यूनिवर्सिटी में म्यूजिक टीचर हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने कहा था कि हादसे के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं। लेकिन उनकी पत्नी और बेटे ने उनका बहुत साथ दिया।