फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मुकेश अंबानी, काजोल समेत कई बॉलीवुड-राजनीति के दिग्गज

Tue, 12 Feb 2019 09:31 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
soundarya rajinikanth
रजनीकांत (Rajinikanth) के बेटी सौंदर्या (Soundarya) ने 11 फरवरी को विशगना वंगामुड़ी (Vishagan Vanangamudi) संग सात फेरे लिए। ये सौंदर्या की दूसरी शादी थी लेकिन रजनीकांत ने बेटी की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । शादी चेन्नई के राधा-कृष्ण मंदिर हुई। इसके बाद पूरा परिवार लीला पैलेस होटल पहुंचा । 
विज्ञापन

2 of 8
kajol
फेरों और बाकी रस्मों के समय सौंदर्या ने ग्रीन कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी । वहीं लीला पैलेस आने के बाद वो पिंक कलर की सिल्क साड़ी में दिखीं । सौंदर्या अपने सभी फंक्शन में साड़ी पहने नजर आईं । 
विज्ञापन

3 of 8
soundarya rajinikanth
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । शाम को सौंदर्या और विशगन की शादी की खुशी में रॉयल रिसेप्शन पार्टी रखी गई । इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की । 

 

4 of 8
aditi rao hydari
रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं । इस पार्टी में दुल्हन सौंदर्या रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । वहीं विशगन ने ब्लैक कोट-पैंट पहना । पार्टी में मुकेश अंबानी भी पत्नी नीता के साथ पहुंचे । 
 
विज्ञापन

5 of 8
soundarya rajinikanth
वहीं काजोल (Kajol) और अदिति राव हैदरी भी नए जोड़े को बधाई देने पहुंचीं । बात दें कि काजोल ने फिल्म 'वीआईपी और वीआईपी 2' में धनुष के साथ काम किया था। धनुष, रजनीकांत के दूसरे दामाद हैं । 
विज्ञापन

6 of 8
soundarya rajinikanth
इससे पहले सौंदर्या की प्रीवेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी हुई थी । इस पार्टी की तस्वीरों को भी यूजर्स ने खूब पसंद किया था । तीन दिन तक चले मेहंदी, संगीत और हल्दी के फंक्शन के बाद सौंदर्या ने शादी कर ली । 
विज्ञापन

7 of 8
soundarya rajinikanth
बता दें कि सौंदर्या के पति विशगन साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर हैं। नवंबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सौंदर्या ने विशगन से सगाई की थी । सौंदर्या की तरह ही विशगन की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
soundarya rajinikanth
वहीं, सौंदर्या ने 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से लव मैरिज की थी। दोनों का पांच साल का बेटा भी है । सौंदर्या की दूसरी शादी में उनका बेटा भी हर रस्म में साथ रहा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें