फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: अमिताभ की फिल्मों में इस शख्स ने फूंके 'प्राण', इन 10 किरदारों को भुला नहीं पाएंगे

Tue, 12 Feb 2019 09:15 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
pran - फोटो : file photo
किस्मत कभी भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है और जब यह दस्तक हो तो आप दरवाजा खोलने के लिए तैयार हैं कि नहीं, यही एक कामयाब इंसान और एक नाकाम कलाकार के बीच का फर्क प्राण अक्सर बताया करते थे। प्राण को भी एक्टिंग का ऑफर एक पान की दुकान पर ही मिला था लेकिनप्राण ने उस पहले मौके से पहले खुद को इतना तैयार कर रखा था कि पहली चोट पड़ने के साथ ही सोना निखर कर कुंदन हो गया। प्राण कृष्ण सिकंद ने हिंदी सिनेमा में अपने पूरे करियर में कभी भी किसी भी फिल्म में अपना रूप यानी गेटअप एक जैसा नहीं रखा। ऐसा करने वाले वह पहले हिंदी अभिनेता बने और बाद में उनकी इस परंपरा को गुलशन ग्रोवर ने कायम रखा। वैसे तो प्राण ने 400 के करीब फिल्मों में काम किया लेकिन आज हम आपको बताते हैं उन 10 दमदार किरदारों के बारे में, जिनका जिक्र करने पर आज भी प्राण के प्रशंसकों को उनकी हर स्टाइल याद आ जाती है।

विज्ञापन

2 of 11
madhumati - फोटो : file photo
मधुमती (1958) 
किरदार -  राजा उग्रनारायण
इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था बिमल रॉय ने। यह उन पहली फिल्मों में से एक थी जो पुनर्जन्म की कहानियों पर आधारित थी। इस फिल्म में प्राण एक नेगेटिव किरदार में नजर आए थे जो एक बहुत बड़ा कारोबारी था।
विज्ञापन

3 of 11
pran special story - फोटो : file photo
जिस देश में गंगा बहती है (1960) 
किरदार - राका 
यह फिल्म राज कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी में राज कपूर एक आम इंसान हैं, जो डाकुओं के गिरोह में फंस जाता है, जहां उसे राका मिलता है और आखिर में सभी को अच्छी राह पर ले आता है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का मौका राज कपूर ने अपने खास सिनेमैटोग्राफर राधू करमाकर को दिया और यह फिल्म हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।

4 of 11
pran special story - फोटो : file photo
हाफ टिकट (1962) 
किरदार - राजा बाबू
इस फिल्म में प्राण हीरों की तस्करी करने वाले का किरदार अदा कर रहे हैं और फिल्म में इनके अलावा मधुबाला और किशोर कुमार भी थे। फिल्म एक अमीर खानदान के लड़के की कहानी है कि किस तरह वह अपने बाप से अलग होता है और फिर जिंदगी बदल देने वाले ट्रेन के एक सफर के बाद वापस घर लौट जाता है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था कालीदास ने।
विज्ञापन

5 of 11
pran - फोटो : file photo
उपकार (1967) 
किरदार - मंगल चाचा 
इस फिल्म से प्राण ने साबित कर दिया कि वह बहुमुखी किरदारों के शहंशाह हैं। फिल्म में वह एक दिव्यांग का किरदार अदा कर रहे थे जो मनोज कुमार के किरदार को देशभक्ति पर सलाह दिया करता है। इस फिल्म को डायरेक्ट भी मनोज कुमार ने ही किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फिल्म में प्राण के किरदार पर फिल्माया गया गाना, कसमे वादे प्यार वफा सब...हिंदी सिनेमा के 100 ऑल टाइम सुपरहिट गानों में शुमार किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 11
pran - फोटो : file photo
पूरब और पश्चिम (1970) 
किरदार - हरनाम
इस फिल्म में प्राण के किरदार का नाम है हरनाम जो ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों को धोखा देता है और खुद लंदन चला जाता है। इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी का बेटा मनोज कुमार है, जिसका नाम इस फिल्म में भी भारत है। भारत पढ़ाई करने लंदन जाता है। मनोज कुमार के ही निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पश्चिमी संस्कृति के भारतीय परिवारों पर पड़ते असर का मुद्दा उठाया। इस फिल्म का एक गाना, जब जीरो दिया मेरे भारत ने दुनिया को तब गिनती आई...अप्रवासी भारतीयों का आज भी सबसे प्रिय गाना माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 11
pran - फोटो : file photo
परिचय (1972) 
किरदार - राय साहब
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था गुलजार ने। फिल्म की कहानी गुलजार ने एक बंगाली उपन्यास से ली थी। हमेशा से विलेन का किरदार अदा करते आए प्राण इस फिल्म में एक सख्त दादा बने जो हमेशा अपने पोते पोतियों को डांटता रहता है। इस फिल्म में प्राण के अलावा जितेंद्र और जया भादुड़ी भी थे।

8 of 11
pran - फोटो : file photo
जंजीर (1973)
किरदार - शेर खान 
अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना देने वाली इस फिल्म के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म को वितरकों को प्राण की फिल्म कहकर ही बेचा गया था। प्रीमियर पर फिल्म की कास्ट कोलकाता पहुंची तो लोगों ने प्राण के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख अमिताभ बच्चन मायूस से हो गए तो फिल्म के निर्देशक प्रकाश मेहरा और प्राण ने अमिताभ बच्चन से कहा, 'शो खत्म होने दो, यही लोग तुम्हारे नारे लगाते दिखेंगे।' हुआ भी यही। विजय के इस रोल ने प्राण ने ही अमिताभ के नाम की सिफारिश भी की थी। फिल्म में प्राण और अमिताभ पर फिल्माए गए गाने, यारी है ईमान मेरा...ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस यारी का सम्मान अमिताभ बच्चन ने आखिर तक रखा। ऐंड प्राण नाम की प्राण की बायोग्राफी का आमुख भी अमिताभ बच्चन ने ही लिखा है।

9 of 11
pran - फोटो : file photo
बॉबी (1973) 
किरदार - मिस्टर नाथ 
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने। जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म एक लव स्टोरी थी, जिसमे ऋषि कपूर के पिता का किरदार प्राण अदा कर रहे थे। यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुपरहिट साबित हुई।

10 of 11
pran - फोटो : file photo
कसौटी (1974)
किरदार - प्यारेलाल
यह फिल्म एक लवस्टोरी थी, जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे थे अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी। फिल्म में प्राण एक नेपाली का किरदार निभा रहे थे जो अमिताभ के किरदार का जिगरी दोस्त था। फिल्म को डायरेक्ट अरविंद सेन ने किया था।
विज्ञापन

11 of 11
pran - फोटो : file photo
अमर अकबर एंथनी (1977)  
किरदार - किशनलाल
यह फिल्म तीन भाइयों की कहानी है जो बचपन में ही जुदा हो जाते हैं और अलग अलग धर्मों में पनाह लेते हैं। प्राण इन तीनों भाइयों के बाप का किरदार अदा कर रहे थे। यह उस साल की सुपरहिट फिल्म रही जिसे डायरेक्ट मनमोहन देसाई ने किया था। प्राण के इस किरदार को गढ़ने में खुद प्राण ने बहुत मेहनत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें