रजनीकांत
इतनी संपत्ति के मालिक हैं रजनी कांत-
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ तक चार्ज करते हैं, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो प्रोड्यूसर को वे अपनी फीस तक वापस कर देते हैं। इसी के साथ रजनीकांत चैरिटी में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो रजनी कांत 365 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रजनीकांत उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए बहुत संघर्ष किया है। एक समय था, जब शुरुआती फिल्मी करियर में रजनीकांत ने सिर्फ दो हजार रुपये से शुरुआत की थी।