वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के गुड्डू पंडित के पापा रमाकांत पंडित यानी कि राजेश तैलंग ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। राजेश तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी बीएससी तक की पढ़ाई पूरी की।
13 साल की उम्र से कर रहे एक्टिंग
राजेश के पिता श्रीकृष्णा तैलंग प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। उनके दादा पंडित गोविंद लाल गोस्वामी जाने माने तबला वादक थे। राजेश तैलंग को 13 साल की उम्र में ही टीवी में एंट्री मिल गई थी, लेकिन उन्होंने अभिनय करने से पहले अभिनय सीखने को पहल दी।
'ढाई अक्षर' में मिला था पहला मौका
राजेश जब 13 साल के थे, तब उन्हें टीवी सीरियल 'ढाई अक्षर' में अभिनय करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने एनएसडी से अभिनय की बारीकियां सीखीं और कई सीरियल व फिल्म में अभिनय दिखाया। फिलहाल इस समय अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के बाद से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।