बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर ने फिल्मों से ब्रेक ही ले लिया है। अब हाल ही में, आमिर खान को कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया, जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आमिर ने क्या कहा है।