फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहे थे राजेश खन्ना, कपड़ों को लेकर खूब करते थे टोका-टाकी

Wed, 18 Jul 2018 04:38 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजेश खन्ना
आज बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है । राजेश खन्ना ने करीब 40 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया । इस बीच उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में ऐसे बहुत से किस्से जुड़े, जिन्हें आज भी याद किया जाता है । राजेश खन्ना की जिंदगी में उनकी गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू का एक बहुत बड़ा रोल निभाया था ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राजेश खन्ना
अंजू और राजेश बचपन के साथी थे । दोनों ने कॉलेज में भी साथ ही पढ़ाई की थी । फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया । 1960 की बात है, तब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे । अंजू भी मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं ।
विज्ञापन

3 of 11
राजेश खन्ना
जब अंजू, रिलेशन में आईं तो उन्होंने राजेश खन्ना के करियर के लिए अपने सपनों को दरकिनार कर दिया । रिलेशन की शुरुआत में राजेश भी अंजू का खूब ख्याल रखते थे । धीरे-धीरे राजेश ने अंजू की हर इच्छा को पूरा करना शुरू कर दिया था । जब राजेश ने सफलता पानी शुरू की तो उन्होंने अंजू से कहा कि वो अपना करियर छोड़ दें ।

4 of 11
राजेश खन्ना
अंजू, राजेश के प्यार में पागल थीं । उन्होंने भी अपना करियर छोड़, बस राजेश के सपनों को पूरा करने में लग गईं । अब अंजू और राजेश एक ही घर में रहने लगे थे । अंजू, घर का सारा काम संभालती थीं और राजेश फिल्में करने में बिजी थे । राजेश की एक के बाद एक फिल्में हिट जा रही थीं । लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दारार आने लगी ।
विज्ञापन

5 of 11
राजेश खन्ना
अंजू बहुत खुले विचारों वाली लड़की थीं और राजेश बेहद ट्रेडिशनल। सफलता के चरम पर पहुंचने के बाद भी राजेश अपनी पुरानी विचारधारा को खत्म नहीं कर पाए थे । अक्सर अंजू और राजेश के विचारों में मतभेद के चलते लड़ाई हो जाती थी । एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि राजेश को उनकी स्कर्ट से लेकर साड़ी तक में दिक्कत रहती थी ।
विज्ञापन

6 of 11
राजेश खन्ना
अंजू ने कहा था, 'वो बहुत पुराने विचार के थे । हमारे रिश्ते में हमेशा कंफ्यूजन रही । जब मैं स्कर्ट पहनती थी तो वो कहते थे कि तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती । जब मैं साड़ी पहनती थी तब कहते थे कि साड़ी क्यों पहनी? खुद को भारतीय नारी की तरह प्रजेंट करने की कोशिश क्यों करती हो । इसके बाद हमारी बहुत लड़ाई होती थी । हमारा रिश्ता टूटने की वजह यही थी ।'
विज्ञापन

7 of 11
राजेश खन्ना
स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, 'उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला उठे । वो मूडी थे । उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता था । वो बहुत ज्यादा चिंता करते थे । वहीं राजेश को ऐसा लगता था कि मैं उन्हें समय नहीं दे रही थी ।' एक इंटरव्यू में राजेश ने भी अपना दर्द बयां किया था ।

8 of 11
राजेश खन्ना
राजेश कहते हैं, 'पूरा दिन स्टूडियो में बिताने के बाद जब मैं घर आता हूं तो मुझे एक नोट मिलता है जिसमें लिखा होता है कि मैं पार्टी में जा रही हूं । मैं उसके साथ अकेले में समय बिताना चाहता था । लेकिन वो अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही होती थी ।' अंजू को राजेश के साथ रहने वाले उन लोगों से भी दिक्कत थी जो सुपरस्टार की जी हुजीरी किया करते थे । 

9 of 11
राजेश खन्ना
रजेश खन्ना को ये भी लगता था कि अंजू उनकी मां के साथ समय नहीं बिताती हैं । अंजू का कहना था कि पहले वो राजेश को संभाले फिर उनकी मां को । इतना उनसे नहीं हो पाएगा । अंजू और राजेश 7 साल तक साथ रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया । अंजू का कहना था कि मैं बस एक सुपरस्टार को खुश करने का जरिया बन गई थी ।

10 of 11
राजेश खन्ना
अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने उस वक्त राजेश के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया था जब मुझे मॉडलिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस मिला करती थी । उसने मुझे संजीव कुमार के साथ फिल्म भी नहीं करने दी । जबकि मैं करना चाहती थी । राजेश को एक हाउस वाइफ चाहिए थी ।' वहीं राजेश को लगता था कि अंजू को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे । उन फिल्मों को छोड़कर अंजू ने कोई बड़ा त्याग नहीं किया ।
विज्ञापन

11 of 11
राजेश खन्ना
अंजू, राजेश को छोड़कर जा चुकी थीं । खबरें आईं कि अंजू के जाने के बाद राजेश उनसे बदला लेना चाहते थे । इसलिए जिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अंजू कास्ट किया था उन्हें राजेश ने दोगुनी कीमत दी और कहा कि अंजू की ऐड फिल्म और मूवी उन्हें बेच दें । जिससे ये फिल्म कभी रिलीज ही ना हो पाए । अंजू को सबक सिखाने के लिए राजेश ने डिंपल कपाडि़या से शादी करने का फैसला किया । शादी वाले दिन राजेश ने अपनी बारात को अंजू के घर के नीचे से निकलवाया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें