फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर नौकरों को दिया खास तोहफा, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली एक्ट्रेस

Wed, 18 Jul 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा हमेशा महिलाओं के हक के लिए खड़ी हुई हैं और विचार बिना किसी डर के सबके सामने रखे हैं। आज वह अपना 36वां जन्मदिवस मना रही हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल में काम करने वालों को एक खास तोहफा देने की घोषणा की है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
madhu chopra
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की मां और बिजनेस पार्टनर डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि उनके यहां पर 80 प्रतिशत काम करने वाली महिलाएं हैं और इनमें से भी अधिक शादीशुदा हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रहते हुए हमने एक पॉलिसी बनाई है कि महिलाओं को ऑफिस आने का समय उनके मुताबिक होगा ताकि वो अपने घर में भी समय बिता सकें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
madhu chopra
ऑफिस टाइमिंग के अलावा हम गर्भवती महिलाओं को 12 हफ्ते की छुट्टी के साथ-साथ उनका पूरा मेडिकल खर्च भी हम ही उठाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हम  महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनवा रहे हैं ताकि उनके छोटे बच्चे अपनी मां के सामने ही रह सकें। 

 

4 of 5
madhu chopra
डॉ. मधु ने बताया कि हमने पुरुष कर्मचारियों के लिए भी कुछ ऐसी ही सुविधाओं का प्रावधान किया है। हमारे यहां काम करने वाले मर्दों को 4 हफ्ते की पैटरनिटी (पितृत्व) छुट्टी दिए जाने की पॉलिसी रखी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhu chopra
डॉ. मधु ने बताया कि इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में प्रियंका ने महिलाओं के प्रति एक सहासिक कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस बनने जा रही हैं जो अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कमाई के मुनाफे में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें