चारु असोपा, राजीव सेन
- फोटो : Instagram: @asopacharu
शादी के बाद बिगड़ रिश्ते
एक दूसरे को डेट करने के बाद राजीव और चारू ने शादी का फैसला कर लिया था। 7 जून 2019 को कोर्ट में गुपचुप तरीके से दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों की तस्वीर काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में लाल साड़ी में दुल्हन बनी चारू बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, राजीव सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए थे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने 16 जून, 2019 को गोवा में पारंपरिक हिंदू रिति रिवाज से शादी की। इस समारोह में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला लेकिन एक साल होते-होते दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक आ पहुंची।