अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अभी क्यों करियर पर ध्यान देना चाहते हैं अर्जुन
"मैं बहुत ही रीयलिस्टिक इंसान हूं करण, ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है। मैं सच में प्रोफेशनल रूप से थोड़ा और स्टेबल होना चाहता हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात नहीं कर रहा हूं, मैं भावनात्मक रूप से स्ट्रॉन्ग होने की बात कर रहा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जो मुझे खुशी दे। क्योंकि अगर मैं खुश हूं, तो मैं अपने साथी को खुश रख सकता हूं, मैं एक खुशहाल जीवन जी सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है"।