बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर आज किसी परियच के मौहताज नहीं हैं। वह जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही बेहतरीन निर्देशक भी हैं। रजत कपूर ने अपने अभिनय करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। यदि उनकी खास फिल्मों की बात करें तो इस सूची में आमिर खान की ‘दिल चाहता है’, ‘मानसून वेडिंग’ और ‘भेजा फ्राई’ जैसी फिल्में शामिल है। इन सभी फिल्मों में रजत कपूर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इनके अलावा रजत कपूर की फिल्मोग्राफी में कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिसने लोगों के दिलों में अभिनेता की एक बेहतरीन छाप छोड़ी है।