फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: राज ठाकरे की पार्टी ने अमिताभ बच्चन के बंगले पर लगाए पोस्टर, लिखा- बड़ा दिल दिखाएं बिग बी

Thu, 15 Jul 2021 10:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने घर 'प्रतिक्षा' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उनके घर के बाहर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पोस्टर लगाए हैं। साथ ही अभिनेता से 'बड़ा दिल' दिखाने की अपील की है। मालूम हो कि ये पोस्टर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लगाया गए हैं। ये पोस्टर बुधवार रात को नायक के घर पर चिपकाए गए हैं। मनसे के इस पोस्टर में लिखा गया है कि वे सड़क को चौड़ा करने में मदद करने के लिए उनके बड़े दिल (प्रतीक्षा) का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन इसके लिए अपने बंगले का एक हिस्सा छोड़ देंगे।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पहले बच्चन को एक कथित अवैध निर्माण के कारण उनके घर के एक हिस्से को गिराए जाने के संबंध में नोटिस भेजा था, जो कांग्रेस पार्षद के वकील ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा द्वारा इस मुद्दे को लाए जाने के बाद उनके सामने सड़क को बाधित कर रहा था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
क्यों तोड़ी जा रही बंगले की दीवार
संत ज्ञानेश्वर मार्ग को चौड़ा करने के लिए बंगले की दीवार तोड़ी जा रही है। यह मार्ग ‘प्रतीक्षा’ बंगले से शुरू होकर एस्कॉन मंदिर की ओर जाता है। जुहू में बच्चन परिवार द्वारा खरीदा गया यह पहला बंगला है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अमिताभ के तीन और बंगले हैं। जुहू के संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई फिलहाल सिर्फ 45 फुट है। बीएमसी इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 60 फुट करना चाहती है, ताकि यहां आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इस रोड चौड़ीकरण के दायरे में दो बंगले आ रहे हैं। एक अमिताभ बच्चन का प्रतीक्षा, दूसरा उद्योगपति केवी सत्यमूर्ति का बंगला। सत्यमूर्ति के बंगले का ज्यादा हिस्सा चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है। इसलिए उन्होंने बीएमसी का नोटिस मिलने के बाद कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट से स्थगन मिलने के बाद बीएमसी ने मार्ग की चौड़ीकरण का काम रोक दिया है। पिछले वर्ष बीएमसी के प्रयास पर कोर्ट ने स्थगन हटा लिया। इसके बाद बीएमसी ने केवी सत्यमूर्ति का बंगला तोड़ दिया है, लेकिन अमिताभ के बंगले को अभी हाथ नहीं लगाया गया है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इसे लेकर स्थानीय सभासद एडवोकेट तुलिप ब्रायन मिरांडा ने बीएमसी अधिकारियों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। केवी सत्यमूर्ति द्वारा भी बीएमसी पर पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा था। इसलिए अब बीएमसी ने बंगले की दीवार तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विले पार्ले से जेडब्ल्यू मैरिएट की ओर जाने वाले मार्ग पर उनका दूसरा बंगला ‘जलसा’ स्थित है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अपने प्रशंसकों को दर्शन भी वह इसी बंगले की बालकनी से देते हैं। उनका तीसरा बंगला ‘जनक’ भी जलसा से चंद कदमों की दूरी पर है, जिसका उपयोग कार्यालय के रूप में किया जाता है। फिलहाल, देखना होगा कि अमिताभ बच्चन इस मामले में क्या करते हैं। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास की फिल्में हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म झुंड, चेहरे, ब्रह्मास्त्र और मे-डे में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें